नई दिल्ली। देश की जानी-मानी मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम ने अपना शेयर बाजार में उतारा है। आज पेटीएम की लिस्टिंग शेयर बाजार में हुई। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग के दौरान कंपनी के मालिक विजय शेखर रो पड़े। कंपनी के फाउंडर के साथ-साथ निवेशकों को भी रोना पड़ा है। शेयर बाजार में लिस्टिंग के पहल ही दिन पेटीँएम के शेयरों में 27 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
बाजार की नजर पेटीएम की लिस्टिंग पर थी, लेकिन इस शेयर ने निवेशकों को निराश किया है। पेटीएम के शेयर में 27 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और शेयर 1561 रुपए के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ है। पेटीएम के शेयरों में आई इस गिरावट के पीछे बड़ी वजह कंपनी का प्रदर्शन है।
बाजार जानकारों का कहना है कि निवेशकों ने इस शेयर को लकर कुछ ज्यादा ही बड़ा सपना देश लिया था, लेकिन कंपनी के प्रदर्शन इसके शेयर पर हावी रहे। लिस्टिंग के साथ ही PayTm के निवेशकों का 45 हजार करोड़ एक झटके में स्वाहा हो गया।

