Election latest update : कर्नाटक में कांग्रेस आगे, उप्र निकाय चुनाव में बीजेपी का बोलबाला

Rajya Sabha Election 2026

कर्नाटक विधानसभा के लिए हो रही मतगणना में अपराह्न करीब 11 बजे तक कांग्रेस ने निर्णायक बढ़त बना ली है। वहीं नगर निकाय चुनाव में भाजपा को भारी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।

13 मई को कर्नाटक विधानसभा के 224 सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। अहपराह्न 11 बजे तक कांग्रेस 115 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यहां बीजेपी 73 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं जेडीएस 30 सीटों पर आगे चल रही है। कर्नाटक में कांग्रेस 113 अंकों के जादुई आंकड़े को पार कर चुकी है। इससे कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ गई है। वह कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र होने लगे हैं। कर्नाटक में हर बार सरकार बदलने का ट्रेंड बना हुआ है।

वहीं यूपी के नगर निकायों के लिए चल रही मतगणना में बीजेपी को काफी फायदा मिलता नजर आ रहा है। मेयर सीट पर 17 में से 16 सीटों पर आगे चल रही है। केवल गोरखपुर में बसपा आगे है। सपा का सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा है। वहीं 199 नगर पालिकाओं में बीजेपी 54, सपा 32, बसपा 14 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है।

वहीं निर्दलीय 29 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं 544 नगर पंचायतों में 83 पर बीजेपी, 61 पर सपा, 27 पर बसपा, कांग्रेस 2 पर और 80 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं।

advertisement at ghamasaana