नई दिल्ली। ‘बंटी और बबली 2’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर इसका जोरदार स्वागत हुआ। फिल्म में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी, शरवरी वाघ और पंकज त्रिपाठी हैं। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी नजर आया।
सूर्यवंशी से मिल रही कड़ी टक्करलोगों ने फिल्म में सैफ-रानी, सिद्धांत- शरवरी की केमिस्ट्री की तो तारीफ की पर फिल्म की कहानी उन्हें थोड़ी लचर लगी। बंटी और बबली 2 को अक्षय कुमार की पहले से चल रही हिट, सूर्यवंशी से भी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है, जो कि 200 करोड़ क्लब में शामिल होने की राह पर है।
बॉक्स ऑफिस ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, बंटी और बबली 2 ने लगभग 2.75 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने दिल्ली- एनसीआर और पंजाब के मुख्य शहरों में अच्छा प्रदर्शन किया। वैसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शुक्रावार को गुरु नानक जयंती की छुट्टी का फायदा फिल्म को मिला होगा। लेकिन मुंबई और गुजरात में कमाई धीमी रही।
मुंबई और गुजरात सर्किट में अभी भी लोगों को सूर्यवंशी पसंद आ रही है, जिसका सीधा असर फिल्म ‘ बंटी और बबली 2’ पर पड़ा। साथ ही रिपोर्ट है कि शनिवार को फिल्म का कलेक्शन कम हो सकता है।

