सहारनपुर। हरिद्वार से गंगा जल लेकर आ रहे तीन बाईक सवार कावड़ियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमे एक युवक की मौत हो गई। जबकि महिला सहित दो घायल हो गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा व घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने बताया कि अम्बाला निवासी बादल उम्र 30 वर्ष, मीनाक्षी व एक अन्य युवक बाईक पर हरिद्वार से कावड़ लौट रहे थे। जैसे ही ये देहरादून अम्बाला हाईवे पर भाभरी मोड़ के पास पहुँचे तो किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाईक को टक्कर मार दी। जिसमे बादल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मीनाक्षी व अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस ने गंभीर घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहा से दोनो को गंभीर हालत के चलते मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

