50 से घटकर 10 रुपये हुआ प्लेटफार्म टिकट, लोगों को राहत

train

नई दिल्ली। रेलवे ने बड़ी राहत देते हुए प्लेटफार्म टिकट सस्ता कर दिया है। इसके लिए अब 50 रुपये NDIAN RAILWAY अदा नहीं करने होंगे। कोरोना काल से पहले की तरह मात्र दस रुपये में प्लेटफार्म टिकट मिलेंगे।

गौरतलब है कि कोरोना काल में रेलवे ने ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी थी। संक्रमण के मामले कम होने पर ट्रेनों की आवाजाही तो शुरू हो गई, लेकिन प्लेटफार्म टिकट का दाम दस रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया था।

लोग लगातार प्लेटफार्म टिकट के दाम कम करने की मांग कर रहे थे। अब बढ़ाई गई दरों को घटाकर पुरानी दरों को लागू कर दिया गया है। इससे पहले कोरोना के आने के बाद से चल रही स्पेशल ट्रेनों को भी सामान्य में तेजी सके बदला जा रहा है।

advertisement at ghamasaana