प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 15 दिसंबर तक काशी में प्रवास करेंगे

pm modi

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 15 दिसंबर तक काशी में प्रवास करेंगे। 13 दिसंबर को वह काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे। वहीं दूसरे दिन धाम परिसर में ही देशभर के भाजपा व सहयोगी दलों वाले मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसी दिन वह देशभर के महापौर से भी रूबरू होंगे।

अंतिम दिन वह शहंशाहपुर में कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट का निरीक्षण करने के बाद सभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम प्रदेश शासन ने तैयार किया है और इसकी अनुमति के लिए पीएमओ को भेजा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शनिवार को इन्हीं कार्यक्रमों पर रूपरेखा बनाएंगे। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री काशी में 13 दिसंबर की सुबह करीब 9.30 बजे आगमन कर सकते हैं।

वह बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से डोमरी हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से क्रूज से विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे।

advertisement at ghamasaana