फिल्म अभिनेत्री के चक्कर में तीन आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया

kadambari jethvani

नई दिल्ली। एक कहावत है कि जब आदमी का बुरा समय आता है तो वह उंट पर भी बैठा हो तो उसे कुत्ता काट लेता है। ऐसा ही कुछ तीन आईपीएस अधिकारियों के साथ हुआ। इसमें से एक तो डीजी रैंक का अधिकारी भी है। ये तीनों एक अभिनेत्री के चक्कर में ऐसा फंसे कि सरकार को इन्हें निलंबित करना पड़ा। अभिनेत्री ने इन तीनों की प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

मामला आंध्रप्रदेश का है। इन तीनों पर यह आरोप लगाया गया है कि मुंबई की एक मॉडल और अभिनेत्री कादंबरी जेठवानी को एक मामले में बिना जांच किए ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा उसे परेशान किया गया है। इसके बाद पूर्व खुफिया प्रमुख पी सीताराम अंजनेयुलु महानिदेशक रैंक को निलंबित किया गया है।
विजयवाड़ा के पूर्व पुलिस आयुक्त कांथी राणा टाटा, महानिरीक्षक रैंक और तत्कालीन पुलिस उपायुक्त विजयवाड़ा विशाल गुन्नी पुलिस अधीक्षक रैंक को अभिनेत्री जेठवानी के उत्पीड़न में उनकी भूमिका का खुलासा होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। अभिनेत्री ने हाल ही में कुछ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया और उन्हें परेशान किया गया।

अभिनेत्री कांदबरी ने बताया कि पिछली सरकार के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर उन्होंने मुंबई में निगम के एक शीर्ष अधिकारी के खिलाफ दर्ज मामला वापस नहीं लिया तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। अभिनेत्री को इस साल की शुरुआत में पिछली वाईएसआर कांग्रेस सरकार के दौरान पार्टी के एक नेता को उस शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया था, जिसमें उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था।

आरोप है कि तत्कालीन खुफिया प्रमुख ने दो अन्य अधिकारियों को अभिनेत्री को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया, हालांकि उस तारीख तक उनके खिलाफ कोई अपराध दर्ज नहीं हुआ था। सरकारी आदेश के मुताबिक, रिकॉर्ड के अनुसार अभिनेत्री कादंबरी जेठवानी के खिलाफ दो फरवरी को सुबह 6.30 बजे दर्ज की गई थी, जबकि अंजनेयुलु ने प्राथमिकी दर्ज करने से पहले 31 जनवरी को ही कांथी राणा टाटा और विशाल गुन्नी को निर्देश दिए थे।

advertisement at ghamasaana