आज शाह-योगी सहारनपुर में करेंगे विश्वविद्यालय का शिलान्यास, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सहारनपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के पुवांरका में मां शाकंभरी देवी राजकीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। इनके साथ उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी आएंगे। पुलिस-प्रशासन और भाजपा नेताओं ने बुधवार को कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया। इसके तहत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसएसपी ने रूट डायवर्जन प्लान लागू करने के निर्देश दिए हैं।

पुवांरका में मां शाकंभरी देवी राजकीय विश्वविद्यालय शिलान्यास केंद्रीय गृह मंत्री अमित, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री करेंगे। इसके बाद वे जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर दस लाख स्कवायर फिट में एक लाख लोगों की क्षमता का पंडाल बनाया गया है। इसी हिसाब से उनके बैठने की व्यवस्था की गई हैं। केंद्रीय एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल, मंडलायुक्त लोकेश एम, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी आकाश तोमर, एडीएम (ई) डॉ. अर्चना द्विवेदी, एसपी सिटी राजेश कुमार व एसपी देहात अतुल शर्मा ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इसके साथ ही सभी खामियों को पूरा करने के निर्देश दिए।

सुरक्षा समेत हेलीकॉप्टर उतारने का रिहर्सल
पुलिस ने सुरक्षा व हेलीकॉप्टर की लैंडिंग का रिहर्सल किया, लेकिन हेलीकॉप्टर को हेलीपैड पर नहीं उतरा। उसे 200 फिट की ऊंचाई तक हेलीपैड पर लाया गया। ऐसा हेलीपैड तैयार न होने की वजह से हुआ। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि सुरक्षा को लेकर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। सुरक्षा में नौ एसपी, 20 सीओ, 65 निरीक्षक, 330 सब इंस्पेक्टर, 50 हेडकांस्टेबल, 1550 कांस्टेबल, 258 अंडर ट्रेनिंग कांस्टेबल, आठ कंपनी पीएसी तैनात रहेंगे। वहीं, यातायात व्यवस्था के लिए 15 उपनिरीक्षक 76 कांस्टेबल तैनात रहेंगे। 

तीन हेलीपैड बनाए
मंच से करीब 200 मीटर दूर तीन हेलीपैड बनाए गए हैं, इनमें करीब 2.70 ईंटें लगी हैं। सड़क से 500 मीटर की दूरी पर मंच बनाया गया है। इसके साथ सभा स्थल से 400 मीटर दूर पार्किंग स्थल बनाया है। 

मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने देखी व्यवस्था 
भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन ने पुंवारका मंडल में बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक परिवार को कार्यक्रम स्थल लेकर आएं। जिससे जनता को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी मिल सके। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इनके अतिरिक्त पंचायती राजमंत्री भूपेंद्र सिंह, जिला प्रभारी व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, आयुष राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी समेत कई मंत्रियों और शीर्ष नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। इसके साथ ही कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता कर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त मंत्रियों और पदाधिकारियों की बैठकें चलती रहीं।

advertisement at ghamasaana