रवि रावत के परिजनों से मिले सत्येंद्र बारी, ढांढस बंधाया

basti news

बस्ती l राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं अखिल भारतीय बारी संघ युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र बारी बीनू बस्ती जिले के बारीजोत गांव पहुंच कर रवि रावत बारी के परिजनों से मिलकर न केवल ढाढस बढ़ाया अपितु आर्थिक सहायता करते हुए प्रदेश सरकार से भरपूर सहयोग दिलाने का आश्वासन भी पीड़ित परिवार को दियाl

इस दुख की घड़ी में सत्येन्द्र बारी बीनू जी जिस लहजे से मृत्तक के पत्नी. भाई. माता. पिता और डेढ़ साल की मासूम बच्ची से मिल कर दुख की इस घड़ी को परिजनों को सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की और मृत्तात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण भी किया. इस कार्य से बीनू जी बारीजोत गांव सहित आसपास के गावों से आये स्वजातीय भाईयों के दिलों में बस गयेl

रवि प्रकाश रावत बारी की हत्या पर उनके परिवार को ढाढस बढाने के लिए सत्येन्द्र रविवार को बस्ती के बारीजोत गांव में आये थे. जैसे ही इस बात की जानकारी स्वजातीय भाईयों को हुई सैकड़ों की तादात में लोग इकट्ठा हो गयेl बतादें जिस दिन रवि प्रकाश रावत बारी की हत्या हुई उसी दिन से बीनू जी बारीजोत गांव के युवा राहुल बारी के टच में आ गए और बिना किसी देरी कर फौरन बस्ती के कप्तान. डीएम. सीओ और यस ओ नगर से फोन के जरिये सम्पर्क किया. मुकामी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच कर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया और हत्यारे को हिरासत में लेकर थाने ले गयीl

अगले दिन मुकदमा दर्ज कर नामजद सचिन को जेल भेज दिया. यह सब सत्येन्द्र बारी जी के प्रयासों से हुआ जो तत्काल पुलिस हरकत में आई. तभी से प्रतिदिन बीनू जी पीड़ित परिवार का हाल चाल लेते रहे और रविवार को पीड़ित परिवार से मिलकर सरकार से हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया. स्वजातीय भाईयों का मानना है कि जो कुछ कर सकते हैं वह बीनू जी ही कर सकते हैं क्योंकि सरकार में हैंl

सत्येन्द्र बारी जी के पीड़ित परिवार के घर मिलने हेतु पहुंचने पर रावत बारी एकता मंच बस्ती उत्तर प्रदेश के प्रमुख शिव कुमार कमल बारी सहित. अखिल भारतीय बारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष नकुल प्रसाद बारी. राजेन्द्र बारी. राजू बारी. प्रेम सागर बारी. राहुल बारी. बस्ती शाखा के जिलाध्यक्ष शरद सिंह रावत. बृजलाल बारी. पारसनाथ रावत. राम भारत बारी. दिनेश बारी जौनपुर. पंकज रावत. शिव नंदन बारी. अश्वनी रावत. राम जी बारी. सुशील कुमार बारी. संजय बारी सहित सैकड़ों की संख्या में बारी समाज के बारी बन्धु उपस्थित रहेl

advertisement at ghamasaana