बस्ती। तीन सवारी बिना हेलमेट के चलना गुरुवार को तीन युवकों के लिए भारी पड़ गया, सांड से बाइक की टक्कर में दो लोगो की मौत हो गई और एक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
लालगंज थाना क्षेत्र के निपनिया चौराहे पर तीन लोग बारात से अपने घर महसो आ रहे थे, वे अभी निपानिया चौराहे पर पहुंचे ही थे कि सामने से साड़ आ गया जिसको बचाने के चक्कर में तीनो लोग गिर गए, जिसमे दो की मौत हो गई और एक की हालत गम्भीर बनी है।
लालगंज थाना क्षेत्र के महसो निवासी 22 वर्षीय सूरज चौधरी पुत्र प्रेम चन्द चौधरी तथा इसी थाने के जमराव गांव निवासी 21 वर्षीय कल्लू पुत्र राम ग्राम की मौके पर ही मौत हो गई तथा महसो निवासी सूरज पुत्र चंद्रशेखर गम्भीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लालगंज पुलिस आई जिसमे कास्टेबल गजेंद्र प्रताप सिंह व साहब प्रसाद ने घायल को जिला अस्पताल में भेजा शवों को पुलिस ने अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मौत की सुचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर वालो का रो- रो कर बुरा हाल है।

