यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर से घट जाएगी वाहनों की रफ्तार

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा 15 दिसंबर से कम हो जाएगी।

सर्दियों में कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों के टकराने और दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले प्रत्येक वर्ष होते है। इस कारण यमुना प्राधिकरण की ओर से वाहनों की गति सीमा को कम करने के निर्देश दिए जाते हैं। इस बार भी वाहनों की गति सीमा 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक कम रहेगी।

इस बाबत जल्द ही आदेश जारी कर दिए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि कारों की गति 100 से 80 और भारी वाहनों के लिए गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी।

advertisement at ghamasaana