बस्ती। Basti News हिन्दू जागरण मंच गोरक्ष प्रांत जनपद शाखा बस्ती की नई जिला कार्यकारिणी का गठन पुरानी बस्ती स्थित कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रांत संगठन मंत्री शाश्वत ने की। कार्यकारिणी के गठन के दौरान समर बहादुर सिंह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रांत संगठन मंत्री शाश्वत ने कहा कि संगठन के विस्तार और समाजिक मुद्दों पर काम करने के लिए नई टीम को पूरी जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी में कई प्रमुख पदों पर जिम्मेदार सदस्यों का चयन किया गया।
डॉ. दिलीप कुमार त्रिपाठी, सुनील पांडेय, अभय प्रताप सिंह और धीरेंद्र कुमार सिंह को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई, जबकि रीना शुक्ला को सह संयोजिका बनाया गया। इसके साथ ही हनुमान पाठक और दिनेश कुमार गुप्ता को जिला संपर्क आयाम का प्रभारी नियुक्त किया गया।
अन्य पदाधिकारियों में प्रमोद कुमार गुप्ता को जिला युवा आयाम का प्रमुख, सुमित्रा यादव को जिला महिला आयाम का प्रभारी, अतुल भट्ट और आलोक मिश्र को जिला विधि आयाम का प्रमुख बनाया गया। आशुतोष सिंह को जिला सूचना संग्रह आयाम की जिम्मेदारी दी गई, जबकि राज कुमार मिश्र को जिला कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया। डॉ. पुष्कर नाथ शुक्ल को जिला आर्थिक व्यवस्था आयाम का प्रमुख बनाया गया और करोड़पति बाबा को जिला प्रचार आयाम का प्रभारी नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने सामाजिक एकता, राष्ट्र निर्माण और धर्म जागरण जैसे मुद्दों पर जोर दिया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने और जनसेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

