नई दिल्ली। पंजाब के पठानकोट समेत कई उत्तर भारतीय राज्यों में शुक्रवार को आसमान में रहस्यमयी रोशनी (Mysterious Light) देखी गई, जिससे स्थानीय लोग भौचक्के रह गए।
इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रहस्यमयी रोशनी को सीधी लाइन में जाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि रक्षा सूत्रों ने पुष्टि करते हुए बताया है कि यह एक सैटेलाइट है. इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि यह एलन मस्क की कंपनी ‘स्टारलिंक’ का सैटलाइट है।
इस नज़ारे को देखने के बाद कुछ लोग इसे खगोलिय घटना से जोड़कर देखते रहे तो कुछ इसे चमत्कार का नाम देते रहे। इससे पहले भी अलग अलग तरह से इस तरह की तसवीरें देखने को मिलती रहीं हैं।

