बागपत। हत्या के मामले में जेल में बंद ककरीपुर गांव के रहने वाले बंदी की बीमारी के चलते दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गईl अस्पताल से शव परिजनों को सौंप दिया गयाl
ककरीपुर गांव का रहने वाला दिनेश पुत्र हवासिंह वर्ष 2024 जुलाई के महीने में मलकपुर गांव के व्यक्ति की हत्या के आरोप में जेल में बंद थाl कई महीनो से वह बीमार चल रहा थाl किडनी खराब हो चुकी थी l किडनी और लीवर के इलाज के लिए उसे 8 फरवरी को मेरठ के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया थाl किडनी और लीवर बदलने के चलते मेरठ अस्पताल से उसे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया गया l अस्पताल में उसकी हालत गंभीर होती चली गईl बीमारी के चलते मंगलवार की रात दिल्ली अस्पताल में बंदी ने दम तोड़ दियाl
कागजी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गयाl जिला राजेश कुमार राय ने बताया कि बंदी की किडनी और लीवर दोनों ख़राब हो चुके थेl बीमार होने पर किडनी और लीवर बदलवाने के लिए उसे मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गयाl वहां से हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गयाl मंगलवार की रात उपचार के दौरान बंदी ने दम तोड़ दियाl कागजी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गयाl

