शामली। आगामी ईद पर नमाज को लेकर कैराना लोकसभा की सांसद इकरा हसन ने कहा कि इस देश में सड़कों पर नमाज होती आई है और होती रहेगी इसे कोई रोक नहीं पायेगा। क्योंकि किसी को अधिकार नहीं है कि नमाज के नाम पर किसी का पासपोर्ट कंपाउंड कर सकें।
सांसद दिल्ली में संसद के बाहर मीडिया से बात कर रही थी। कहा कि नमाज इस देश में सड़कों पर होती आई है और होती रहेगी। इसे कोई भी रोक नहीं सकता। हर मजहब का व्यक्ति सड़क पर उतरता है और 10 मिनट की नमाज में किसी को सिक्योरिटी कंसर्ट नहीं होती है तो 10 मिनट के लिए नमाज कराई जाए। मुझे लगता है इसमें सुप्रीम कोर्ट को सज्ञान लेकर चीजें स्पष्ट करनी चाहिए। ये हमारा भी मुल्क है। लगातार जिस तरीके से यहां पर हमारे त्योहार मनते आये हैं। इसे रोका जायेगा तो सभी को दुख होगा। इसी दुख में लोग कई बातें कह देते, लेकिन न हम डरेंगे न हम डराएंगे।
नमाज भी होगी त्योहार भी मनाएंगे कोई इसे रोक नहीं सकता। लगातार 2014 के बाद से इस कगार पर देश को ये सरकार लेकर आई है, सिर्फ इन्होंने नफरत बोई है। जब इन्हें यूएई या कहीं और जाना होता है तो ये सभी को गले लगाते हैं, लेकिन अब अपने देश में सौगात ए मोदी की बात चल रही है तो मुसलमान के लिए सौगात की सबसे बड़ी बात ये है कि उनके हक हकूक को उनको दिया जाए।

