मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के कैड़ी गांव में महिला का वीडियो बनाने की रंजिश में घर में घुसकर परिवार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया गया। दोनों पक्ष आमने.सामने आ गए। हमले में गंभीर घायल श्यामलाल ;60द्ध की मौत हो गईए जबकि उसका बेटा रमेश गंभीर घायल है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
मंगलवार रात श्यामलाल अपने परिवार के साथ घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव के ही श्रवण पक्ष के लोग दो बाइक पर सवार होकर उनके घर पहुंचे और लाठी डंडों से हमला बोल दिया। दोनों पक्षों के बीच झगड़े से मौके पर चीख पुकार मच गई। हमले में श्यामलाल और रमेश गंभीर घायल हुएए जबकि परिवार के अन्य सदस्यों ने इधर.उधर छिपकर जान बचाई।
कुछ देर बाद हमलावर फरार हो गए तो ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा ले जाया गयाए जहां श्यामलाल की मौत की पुष्टि हुई।
घायल रमेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। सीओ भोपा रवि शंकर मिश्रा का कहना है कि कई लोगों को हिरासत में लिया है। वीडियो बनाने की रंजिश में दो पक्षों की बीच झगड़ा हुआ है। मृतक श्यामलाल का भांजा उनके पास ही रहता है। आरोप है कि कई दिन पहले मृतक के भांजे ने एक महिला की नहाते हुए वीडियो बना ली थी। इसकी जानकारी मंगलवार को जैसे ही दूसरे पक्ष को हुई तो वह श्यामलाल के घर पहुंचे और हमला कर दिया।

