बागपत। दोघट कस्बे में मात्र 100 गज के मकान के लिए शनिवार की देर रात पोते सचिन ने अपने 75 वर्षीय दादा सत्यवीर की बेरहमी से लाठी. डंडों से पीट.पीटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस में दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं मृतक के पुत्र ने थाने पर तहरीर दी है।
घटना के समय सत्यवीर पुत्र भंवर सिंह अपनी पुत्रवधू सोनी और पोती अदिति के साथ घर पर थे। तभी बड़ौत डिपो में चालक सत्यवीर का पोता सचिन घर आया और दादा से संपत्ति अपने नाम करने की मांग करने लगा। सत्यवीर के मना करने पर सचिन ने उन पर लाठी.डंडों से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिवार में संपत्ति के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।
सचिन दादा के नाम 100 गज का मकान अपने नाम करवाना चाहता थाए जिसको लेकर अक्सर घर में झगड़े होते थे। मृतक के बेटे लोकेंद्र ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बड़ौत के सीओ विजय कुमार ने बताया कि आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं और उससे पूछताछ की जा रही है।

