बागपत। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर रटौल अंडरपास के समीप केंटर में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमे चालक की मौत हो गयी। जबकि दो लोग घायल हो गये मौकें पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है।
बेलावो जौनपुर निवासी देवेंद्र पुत्र पुन्नू केंटर चालक है। वह अपने दो साथी मनोज और सत्यवान पुत्र ताराचंद के साथ नोएडा में फल और सब्जी उतारकर वापस हरियाणा लौट रहा था। रात्र लगभग 11 बजें ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वें पर रटौल अंडरपास के समीप वह केंटर साईड़ मे खड़ा कर टायर की हवा चेक करने लगा,तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके दोनो साथी भी घायल हो गयेl
सूचना पर पहुंची रटौल पुलिस ने घायल देवेन्द्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। रटौल पुलिस ने बताया की मृतक के घर वालो को सूचना दे दी गयी है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

