नई दिल्ली। आनंद विहार स्थित श्रीराम मंदिर में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा महा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और विधायक ओपी शर्मा ने शिविर का निरीक्षण किया।

शिविर में सीएम ने कहा कि रक्तदान से किसी न किसी की लाइफ बचाई जाती है। कई बार समय पर जरूरतमंद को खून नहीं मिलने से जान बचना मुश्किल हो जाता है। दिल्ली सरकार एक मोबाइल ऐप बनाने पर काम कर रही है। इसमें उन सभी डोनर्स का डेटा और नंबर होगा, जो नियमित तौर पर रक्तदान करते हैं। ऐप के जरिए लोगों को समय पर खून मिल सकेगा। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि रक्तदान को महादान बताया गया है।
इस शिविर को आयोजित करने के लिए महासम्मेलन का धन्यवाद करते हैं। कैंप में खजान सिंह मेमोरियल ट्रस्ट और अमला एस्पायरिंग आर्ट ने सहयोग किया है। महासम्मेलन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने बताया कि शिविर में शामिल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, उपहार और धन्यवाद स्मृति चिन्ह दिया गया। प्रोग्राम में रामनिवास गुप्ता, प्रियंक गुप्ता, मीना गुप्ता और सुषमा गुप्ता मौजूद रहे।

