भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पर हमला, ड्राइवर से मारपीट

bijnore bjp news

बिजनौर। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोबिन चौधरी की कर को घेर कर हमला किया गया। उनके ड्राइवर के साथ मारपीट की गई। जिला अध्यक्ष को भी गाड़ी से खींचकर पीटने का प्रयास हुआ। पूरे घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें हमलावर शहर का बड़ा कारोबारी गाली गलौज करते हुए नजर आ रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी आरा मशीन स्वामी खालिद और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव मोल्हड़पुर के रहने वाले रोबिन चौधरी भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं। जोकि रविवार देर शाम करीब 10:30 बजे, अपने साथी रोहित और तुषार मलिक कृष्ण गाड़ी से जा रहे थे। उनकी गाड़ी बुखारा रोड पर बिजनौर इंटर कॉलेजके पास पहुंची। जहां सड़क पर आरामशीन और टाईल्स कारोबारी खालिद गाड़ी खड़ी थी।

सड़क जाम होने पर रोबिन ने खालिद की गाड़ी को हटाने लिए कहा। जिसे लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि खालिद, उसका पुत्र और अन्य लोगों ने जिला अध्यक्ष की गाड़ी को घेर लिया। जिला अध्यक्ष की बिरादरी को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक दिन पहले हुए विवाद में इसने ही पैरवी कर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों ने जिला अध्यक्ष के साथ जमकर गाली गलौज की। साथी जान से मारने की धमकी दी गई। खुद पर हमला होता देख जिलाध्यक्ष ने खिड़की और शीशा बंद कर अपनी जान बचाई। आरोप है कि जिला अध्यक्ष के ड्राइवर के साथ मारपीट की गई।

सूचना पर एएसपी सिटी संजीव बाजपेई और शहर कोतवाल उदयप्रताप मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। मामले की जानकारी मिलते ही तमाम भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। जिलाध्यक्ष की तहरीर पर कारोबारी खालिद, उसके बेटे अब्दुला व तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर इस मामले को लेकर कुछ भाजपा नेता सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष भी उठाने का मन बना रहे हैं। उधर पुलिस ने आरा मशीन स्वामी खालिद और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आज सीएम योगी के नगीना आगमन के चलते भी यह मामला तूल पड़ सकता है।

advertisement at ghamasaana