बिजनौर में सड़क हादसे में सास-बहू की मौत, बेटा समेत दो घायल

bijnor news

बिजनौर। बेटी की ससुराल से लौट रही एक महिला और उसकी बहू की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि बेटा और कार चालक गंभीर रुप से घायल हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

नजीबाबाद की रमेश कालोनी निवासी बाला वर्मा, बेटे शुभम, पुत्रवधू मानसी को साथ लेकर अपनी बेटी की ससुराल गजरौला गई थी। गजरौला से नजीबाबाद लौटते हुए दारानगर गंज के पास इनकी कार में भारी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे कार सवार सभी घायल हो गये। उन्हें ज़िला अस्पताल लाया गया।

जहां डाक्टरों ने सास बाला वर्मा और बहू मानसी को मृत घोषित कर दिया। बाला वर्मा का पुत्र शुभम व ड्राइवर आर्यन गंभीर रुप से घायल हैं। बाला वर्मा लोक निर्माण विभाग खंड नजीबाबाद में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ​थी।

advertisement at ghamasaana