Bagpat News ट्रांसफार्मर का तार पकड़कर युवक ने जान दी, खौफनाक वीडियो आया सामने

bagpat news

बागपत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 18 वर्षीय युवक ने बिजली के ट्रांसफार्मर के तारों को पकड़कर आत्महत्या कर ली। जिससे पूरे मोहल्‍ले में सनसनी फैल गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इस पूरे मामले का एक मिनट 16 सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें युवक को तार पकड़ते ही आग की लपटों में घिरते हुए देखा जा सकता है। यह भयावह दृश्य होश उड़ाने वाला है। इससे सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना बड़ौत के गांधी रोड पर हुई। युवक की पहचान तरुण सैनी पुत्र रामगोपाल सैनी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों और सामने आए फुटेज के अनुसार, तरुण सैनी ने किसी कारणवश बिजली के ट्रांसफार्मर पर लगे तार को पकड़ा। जैसे ही उसने तार को छुआ, तेज करंट लगने से वह आग की लपटों में घिर गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। ट्रांसफार्मर के तारों लटकता हुआ उसका झुलसा हुआ शरीर इस घटना की भयावहता को दर्शाता है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है, जिसके आधार पर पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से तफ्तीश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू की जांच की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज में तरुण सैनी को ट्रांसफार्मर की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है। वह कुछ देर ट्रांसफार्मर के पास खड़ा रहता है और फिर अचानक तार पकड़ लेता है। तार पकड़ते ही वह आग की लपटों में घिर जाता है और वहीं झुलसकर दम तोड़ देता है।

advertisement at ghamasaana