रुड़की में पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल तहरीक-ए-तालिबान का खुलासा

roorki crime news

हरिद्वार । पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल से जुड़े मामले में उत्तर प्रदेश एटीएस और एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए रुड़की कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढंडेरा निवासी 22 वर्षीय मुशर्रफ के परिवार ने उसकी गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए उसे पूरी तरह से बेगुनाह बताया है। परिवार का दावा है कि मुशर्रफ को उसके साथ काम करने वाले एक अन्य आरोपी द्वारा मोबाइल फोन इस्तेमाल किए जाने के कारण फंसाया गया है।

लखनऊ एटीएस ने बुधवार को तहरीक-ए-तालिबान से जुड़े कथित नेटवर्क के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र के ग्राम ढीक्का निवासी मेहकाब और शाहरुख, मुजफ्फरनगर निवासी गगनदीप उर्फ गुरु सिंह तथा रुड़की कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढंडेरा निवासी मुशर्रफ के रूप में हुई है। मुशर्रफ के परिवार के अनुसार वह मेहकाब के साथ वेल्डिंग का काम करता था और उसका किसी भी तरह की आतंकी गतिविधियों से कोई संबंध नहीं है।

मुशर्रफ के पिता मुबारिक राव ने कहा, करीब एक साल पहले काम के सिलसिले में मेरे बेटे की मुलाकात मेहकाब से हुई थी। वही उसे अपने साथ बाहर काम पर ले जाता था। इसी दौरान वह अक्सर मेरे बेटे का मोबाइल फोन इस्तेमाल करता था। हमें नहीं पता कि वह किससे और कहां बात करता था। उन्होंने कहा, मेरा बेटा अनपढ़ और सीधा-सादा है। उसके मोबाइल का इस्तेमाल करके उसे फंसा दिया गया है, जबकि वह बेगुनाह है।

advertisement at ghamasaana