लखनऊ में विद्यालय की समस्‍याओं को लेकर सड़क पर उतरीं छात्राएं, जाम लगाया

lucknow news

लखनऊ। दुबग्‍गा क्षेत्र में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राएं स्‍कूल की समस्‍याएं लेकर सड़क पर उतर पड़ीं । छात्राओं ने मांगों को लेकर सड़क जाम कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्‍कत के बाद छात्राओं को आश्‍वासन देकर शांत किया । इस दौरान सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

सोमवार सुबह जैसे ही स्‍कूल खुला छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में दुबग्गा बाईपास पर पहुंचीं, सड़क पर धरना देकर बैठ गईं और नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें बालागंज चौराहे पर रोका, जिसके बाद उन्होंने वहां रोड जाम कर दिया। जिससे सड़क के दाेनों और लंबा जाम लग गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे छात्राओं काे समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्राएं अपनी मांगे मानी जाने तक अड़ी रहीं । छात्राओं की मांगे थीं । विद्यालय में शिक्षकों की कमी है जिससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। इसके अलावा विद्यालय में कई अन्‍य समस्‍याएं भी है मसलन पानी और अन्‍य मूलभूत सुविधाएं आदि शामिल है ।

छात्राओं का कहना है कि पर्याप्त शिक्षक न होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चलता है। पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद थे और स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे थे। यह जेन-अल्फा छात्रों का बढ़ता आक्रोश दर्शाता है, जो अपनी पढ़ाई और सुविधाओं के लिए सक्रिय हो रहे हैं।

मामला बढ़ते देख प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और छात्राओं का समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्राएं अपनी जिद पर अड़ी रहीं। इसके बाद उनकी मांगों को तत्‍काल माने जाने का आश्‍वासन देकर छात्राओं को समझाया इसके बाद छा्त्राओं ने अपना धरना समाप्‍त कर दिया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ लगी रही। जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जेेनअल्‍फा का यह प्रदर्शन एक हफ्ते के अंदर स्कूल से जुड़ा दूसरा बड़ा विरोध है। इससे पहले 14 अगस्त को भी छात्रों ने शिक्षकों की कमी को लेकर बुद्धेश्वर-मोहन रोड पर सड़क जाम की थी। उस समय समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण का काफिला जाम में फंस गया था। मंत्री ने छात्रों से बात की और आश्वासन दिया कि कोर्ट केस के कारण कुछ शिक्षक ड्यूटी पर नहीं आ पा रहे हैं और जल्द समाधान निकाला जाएगा।

advertisement at ghamasaana