भारत ने राेमांचक मुकाबले में पाकिस्‍तान को हराकर जीता गोल्‍ड मेडल

नई दिल्‍ली। एशियन गेम्‍स 2026 क्रिकेट के महा मुकाबले में भारत ने पाकिस्‍तान को हराकर गोल्‍ड मेडल जीत लिया। भारत और पाकिस्‍तान के बीच यह मुकाबला करो और मरो वाला रहा।

भारत के कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया। उनके इस फैसले काे भारतीय खिलाडि़यों ने सही साबित किया। अभिषेक शर्मा के 61 रन और बाद में तिलक वर्मा और शिवम दूबे की शानदार बल्‍लेबाजी की बदाैैलत भारत ने बीस ओवर में कुल 211 रनों का विशाल स्‍कोर खड़ा कर दिया।

बाद में बल्‍लेबाजी करते हुए पााकिस्‍तान के बल्‍लेबाजों ने भी शानदार खेल दिखाया। हसन नवाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 79 रन बनाए । एक समय तो ऐसा लग रहा था कि पाकिस्‍तान इस लक्ष्‍य को आसानी प्राप्‍त कर लेगा। लेकिन बुमराह के चार ओवर इस मैच में काफी निर्णायक साबित हुए। हालांकि बुमराह को कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्‍होंने पाकिस्‍तान को बांध कर रखा।

आखिरी ओवर करने उतरे शिवम दूबे ने आखिरी बाल पर विकेट लेकर पाकिस्‍तान को रजत पदक के लिए मजबूर कर दिया। हालांंकि इस मैच में दोनों तरफ से अच्‍छी फिल्डिंग नहीं हुई। दोनों तरफ काफी कैच छोड़े गए। कुुल मिलाकर भारत ने एक रोमांचक मैच में पाकिस्‍तान काे हराकर गोल्‍ड मेडल जीत लिया है।

advertisement at ghamasaana