श्रद्धापुरी में हेड कांस्टेबल के के घर चोरी, शादी समारोह में गया था परिवार

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की श्रद्धापुरी में चोरों ने बुधवार देर रात महिला हेड कांस्टेबल के घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के समय परिवार दो घंटे के लिए ही शादी समारोह में गया था। इसी अवधि में ही चोरों ने यह वारदात कर दी। लौटने पर पीड़ित महिला हेड कांस्टेबल ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी।

श्रद्धापुरी सेक्टर तीन स्थित केंद्रीय विहार में अनिता पाल रहती हैं। वह गाजियाबाद में महिला थाने में हेड कांस्टेबल हैं। उनके मुताबिक बुधवार वह एक शादी समारोह में गए थे। वहां से दो घंटे में ही लौट आए। यहां आए तो घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और अन्य जगहों से 25 हजार रुपये की नकदी और करीब चार लाख रुपये की कीमत के जेवरात यहां नहीं थे।
वहीं, खरखौदा थाना के यमुना नगर से घर के बाहर खड़े सपा नेता आदिल सिद्दीकी के साले का कैंटर चोरी हो गया। उन्होंने बताया कि उनका साला रहमान पुत्र शाहनवाज निवासी इकबाल नगर हापुड़ रोड पर रहता है। बुधवार देर रात ड्राइवर गाड़ी को गली नंबर चार यमुना नगर में खड़ी कर गया था। बृहस्पतिवार सुबह कैंटर गायब मिला। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

advertisement at ghamasaana