दिल्ली । प्रदेश सफाई मजदूर यूनियन रजि व एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन रजि ने नगर निगम मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर जमकर नारेबाजी की गई। धरने नेतृत्व यूनियनों के संरक्षक जय भगवान चारण व आर बी ऊंटवाल ने किया। धरने को सभी यूनियनों का समर्थन प्राप्त हुआ।
पूर्वी दिल्ली नगर निगम मुख्यालय के बाहर निगम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। पोस्टर बैनर के लेकर धरने में शामिल हुए सैकड़ों निगम कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में अलग अलग यूनियन के नेता भी शामिल हुए । यूनियन नेताओं ने कहा कि निगम के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सालों से संघर्ष कर रहे हैं । कई बार हड़ताल पर भी सफाई कर्मचारी जा चुके हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आस्वाशन मिल रहा है, दशकों से कच्चे कर्मचारी पक्के होने का इंतजार कर रहे हैं । एरियर और बोनस भी बकाया है ।
यूनियन नेताओं ने कहा कि इस बार वह लोग आर.पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। जब तक उनकी मांग नहीं मानी जायेगी उनका धरना जारी रहेगा । इस दौरान दोनों यूनियनों के संरक्षक के साथ साथ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संजीत चंदेल, विनोद चौहान, इन्द्र पाल सागर, संजय चंदेल, राजकुमार धिगांन, प्रदीप हंडाले, राजा हंडाले, शशी बाला उज्जैनवाल, सतीश कल्याणे, सुनील चंदेल, धर्म वीर भगवाने, मुकेश छाछर, हरीचंद, मुकेश गहलोत, सुनील राठी, संजय पार्चा, मोहन पहलवान जी के साथ साथ हजारों की संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद थे।

