मेरठ। मेरठ और आसपास के जिलों में सोमवार से बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगनी शुरू हो गई। कई सेंटरों पर सुबह से ही बूस्टर डोज लगाई जा रही है।
लोग बड़ी संख्या में बूस्टर डोज लगवाने के लिए सेंटरों पर पहुंचे। शामली में भी टीकाकरण विभिन्न केंद्रों पर हो रहा है। सोमवार से बूस्टर डोज लगना भी शुरू हो गई है। जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी शामली, कैराना, कुड़ाना, कांधला, थानाभवन, ऊन में बूस्टर डोज स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन कर्मी और 60 वर्ष से अधिक आयु के बीमारों को लग रही है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजकुमार सागर ने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु के 95970 किशोरों को टीका लगना है। इसके सापेक्ष 15597 प्रतिशत को लग चुका है, जो लक्ष्य के सापेक्ष 16.25 प्रतिशत है। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कुल 953651 का टीकाकरण होना है। 767711 को पहली डोज लग चुकी है, जो लक्ष्य के सापेक्ष 80.50 प्रतिशत है 413487 को दूसरी डोज लग चुकी है। यानी कि 43.57 प्रतिशत को दोनों डोज लग चुकी है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
गांवों में डोर-टू-डोर स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीन लगाने के लिए जा रहे हैं। जल्द से जल्द अधिक से अधिक को टीका लगाने का प्रयास है। इसलिए लगातार मेगा कैंप हो रहे हैं।

