कोरोना काल में प्रभावित हो सकती हैं सेमेस्टर परीक्षा

मेरठ। बढ़ते कोरोना संक्रमण से चौ.चरण सिंह विवि में जनवरी में प्रस्तावित विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। कैंपस और कॉलेज पहले ही 16 जनवरी तक बंद हैं।

अब 50 फीसदी कर्मचारियों के ही प्रतिदिन ऑफिस आने के नियम से तैयारी प्रभावित होगी। जनवरी में संक्रमण के पीक की आशंका से सेमेस्टर परीक्षाएं पीछे हट सकती हैं। दस फरवरी को मतदान और इससे पहले शिक्षक-कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगने से भी परीक्षाएं प्रभावित होंगी। फिलहाल विवि शासन के 17 जनवरी और इससे आगे के लिए कैंपस-कॉलेज खुलने के आदेशों का इंतजार कर रहा है। विवि में इस वक्त सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं।

शुक्रवार तक विवि में एक लाख 53 हजार 870 फॉर्म भरे जा चुके हैं।विवि ने जारी किए रिजल्टसीसीएसयू ने बीएससी फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स प्रथम एवं तृतीय वर्ष, एमए प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर स्पेशल बैक पेपर का रिजल्ट जारी कर दिया है। बीबीए तृतीय सेमेस्टर कॉलेज कोड 514 का रिजल्ट भी जारी हुआ है। छात्र आज से विवि वेबसाइट पर ये रिजल्ट देख सकते हैं।

advertisement at ghamasaana