दारुल उलूम की पुस्तकें देखकर दंग रह गए एसीएस

सहारनपुर।अपर मुख्य सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी रजनीश दुबे और डीएम अखिलेश सिंह ने शुक्रवार को दारुल उलूम पहुंच प्रबंधतंत्र से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रशीदिया मस्जिद एवं संस्था का भ्रमण करते हुए लाइब्रेरी की पुस्तकों को देखा।

सहारनपुर दौरे के दौरान दारुल उलूम पहुंचे अपर मुख्य सचिव डा. रजनीश दुबे और डीएम अखिलेश सिंह ने मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी से मुलाकात की। हालांकि इस दौरान माहौल तब कुछ अधिक रुमानी हो गया जब नोडल अधिकारी डा. रजनीश दुबे और मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने एक दूसरें से शायरी में कलाम किया। इस दौरान दारुल उलूम मोहतमिम ने संस्था का इतिहास और इसकी स्थापना का मकसद बताया। मुल्क की आजादी में दारुल उलूम की भूमिका बताते हुए उन्हें संस्था के इतिहास से संबंधित पुस्तकें भेंट की।

नोडल अधिकारी रजनीश दुबे ने बताया कि उन्होंने संस्था के बारे में बहुत कुछ सुना और पढ़ा था, लेकिन रूबरुह होने का मौका आज मिला। उन्होंने दारुल उलूम भ्रमण के दौरान विभिन्न इमारतों को देखा। साथ ही जब वह लाइब्रेरी के संग्राहलय में रखी नायाब पुस्तकों को देख वह अचंभित हुए बिना नहीं रह सके। उन्होंने बेशकीमती किताबों को देखते हुए उन्हें भविष्य के लिए स्कैन कराए जाने का सुझाव दिया। दारुल उलूम के जिम्मेदारों ने बताया कि अधिकांश पुस्तकों का स्कैन करा उन्हें डिजिटल करा दिया गया है।

advertisement at ghamasaana