नई दिल्ली। इंडोनेशिया में एक महिला को विवाहेतर संबंध स्वीकार करने पर व्यभिचार के जुर्म में सरेआम 100 कोड़े जबकि उसके पार्टनर को 15 कोड़े मारे गए। महिला के कथित तौर पर दर्द सहन ना कर पाने पर इसे कुछ देर के लिए रोका गया। सज़ा इस्लामिक शरिया कानून के तहत दी गई जो कोड़े मारने की सज़ा की अनुमति देता है।
इससे पहले ईश निंदा और ऐसे ही अन्य मामलों को लेकर इस्लामिक देशों में इस तरह की सजा दी जा रही है। इंडोनेशिया के अलावा पाकिस्तान सऊदी अरब सहित कई देश शरीयत कानून को लागू करते हैं।
ऐसे देशों के नागरिकों को शरीयत कानून के अनुसार ही व्यवहार करना पड़ता है। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी सजा का प्रावधान रहता है।

