लाचार इमरान दे रहे मुसलमानों को एकजुट होने की नसीहत, कहा- मुझसे किस किस के पैर पकड़वाओगे

सहारनपुर। कांग्रेस छोड़ने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद के सामने सियासी संकट खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी से उन्हें टिकट नहीं मिला, बसपा में भी उनकी एक नहीं चली। ऐसे में उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी लाचारी साफ झलक रही है। वह मुसलमानों से एकजुट होने की बात कह रहे हैं। वीडियो में उन्होंने यहां तक कह दिया है कि मुझसे किस किस के पैर पकड़वाओगे, कुत्ता बनाकर रख दिया गया है।

कभी बोटी-बोटी करने वाला बयान देकर देश भर में सुर्खियां बटोरने वाले इमरान मसूद इन दिनों सियासी संकट में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में इमरान मसूद साथ खड़े मुस्लिमों से दुखी दिल से कह रहे हैं कि मुझसे दूसरों के पैर पकड़वा रहे हो, यदि मुसलमान सीधे हो जाओ फिर सारे मेरे पैर पकड़ते फिरेंगे। इस उनकी बेचारगी वीडियो में साफ झलक रही है। इमरान वीडियो में यह भी कह रहे कि मेरा कुत्ता बना दिया।

advertisement at ghamasaana