एमएस धोनी ने 1971 की लैंड लोवर विंटेज कार

नई दिल्ली। एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अपने गैराज में एक विंटेज कार शामिल कर लिया है, हाल ही में आयोजित एक ऑनलाइन नीलामी में उन्होंने 1971 लैंड रोवर सीरज 3 स्टेशन वैगन खरीदी है। बिग बॉय टोय्ज़ ने हाल ही में पहली क्लासिक व विंटेज ऑनलाइन नीलामी रखी थी जिसमें लोगों ने बढ़कर चढ़कर हिस्सेदारी ली और इसी नीलामी के दौरान एमएस धोनी ने भी एक विंटेज कार खरीदी है।

बतातें चले कि एमएस धोनी के गैराज में एक से बढ़कर एक कारें मौजूद हैं, कुछ समय पहले ही उन्होंने इसमें निसान जोंगा कार जोड़ी थी। नीलामी के दौरान कुल 19 कारों को रखा गया था जिसमें रोल्स रोयस, कैडिलैक, शेवरले, लैंड रोवर, ऑस्टिन, मर्सिडीज आदि शामिल है, इसमें से 50 प्रतिशत कारों की बिक्री इस नीलामी के दौरान की गयी है और उनमें से एक ग्राहक धोनी भी है।

बात करें धोनी की नई कार लैंड रोवर सीरिज 3 की तो यह पीले रंग में रखी गयी है। यह कंपनी की सबसे लोकप्रिय सीरिज में से एक थी, 1971 से 1985 से लेकर इसकी 440,000 यूनिट का निर्माण किया गया है, इसे 2।3 लीटर, चार सिलेंडर, पेट्रोल इंजन से लेकर 3।5 लीटर वी8 इंजन में उपलब्ध कराया गया था, हालांकि धोनी ने जो कार खरीदी है उसमें कौन सा इंजन लगाया गया है इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।

advertisement at ghamasaana