युवती की हत्या कर शव जलाया और खेत में दबा दिया, मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात

मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के कसबा सिसौली में आन की खातिर युवती की हत्या कर दी गई। युवती के दूसरी बिरादरी के युवक से प्रेम संबंध थे, इससे नाराज परिजनों ने शव को पहले जलाया और फिर खेत में दबा दिया। प्रेमी की सूचना पर पुलिस ने जांच की। शव के अवशेष बरामद किए है। कई लोग हिरासत में लिए गए हैं।

सिसौली की नई आबादी निवासी युवती का प्रेम-प्रसंग निकट के ही सावटू गांव निवासी दूसरी बिरादरी के युवक से चल रहा था। पिछले माह 17 जनवरी को युवती गायब हो गई थी। परिजनों ने तलाश की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। नौ फरवरी को युवती खुद ही अपने घर लौट आई। 11 फरवरी को युवती के प्रेमी ने पुलिस को अनहोनी का अंदेशा जताया।

पुलिस ने सिसौली में युवती के घर पहुंचकर जांच शुरू की। युवती घर पर नहीं मिला तो परिवार से सख्ती की तो मामला खुल गया। प्रेम-प्रसंग से नाराज परिजनों ने युवती की खेत में ले जाकर हत्या कर शव को जला दिया। इसके बाद बचे अवशेष को मिट्टी में दबा दिया। खेत के पास से ही बह रहे गंदे नाले का पानी खेत में चला दिया। पुलिस को अवशेष बरामद करने में मशक्कत करनी पड़ी।

उधर, पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि प्रेमिका की हत्या से क्षुब्ध प्रेमी ने शामली के कांधला में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

advertisement at ghamasaana