मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते 15 दिनों से अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस बीच उनके बारे में बड़ी खबर आई है। दावा किया जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव को होश आ गया है और वह लोगों को पहचान भी रहे हैं। राजू इन दिनों दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। जहां उनका इलाज जारी है। पिछले दिनों की चिकित्सकांे ने बताया था कि राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य में काफी सुधार हो रहा है।
हालांकि राजू के मैनेजर ने बताया कि उन की हालात अभी स्थिर है और वह धीरे.धीरे ठीक हो रहे हैं। मैनेजर ने आगे बताया कि एम्स में डॉक्टर भी उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उनके वेंटीलेटर सपोर्ट को भी कम किया गया है। बता दें कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही देशभर में उनके लिए दुआएं मांगी जा रही है। उन्हें विश्वास है कि कॉमेडियन एक फाइटर हैं, जो जल्द ही वह मौत को हराकर लौटेंगे।
अस्पताल में भर्ती में राजू की सेहत से जुड़ी कई तरह भी अफवाहे भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इसी क्रम में बीते दिनों खबरें सामने आ रही थीं कि राजू श्रीवास्तव वेंटिलेटर से हटाए जा रहे हैं। हालांकि बाद में उनके भाई दीपू श्रीवास्तव ने इन खबरों को महज अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से ना अफवाहें फैलाने और उन पर ध्यान ना देने की भी अपील की। उनका कहना था कि इससे हम सबका मनोबल कम होता है। डॉक्टर्स उन्हें बेहतर इलाज दे रहे हैं। सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें।

