देहरादून । शहर में एशिया भर के मशहूर जैविक और आयुर्वेदिक उत्पादों की एग्जीबिशन शुरू हो गई है। वाइब्रेंट उत्तराखंड के तहत रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के ग्राउंड में यह एग्जीबिशन 4 से 6 अक्तूबर तक चलेगी। इसमें देश विदेश की कुल 150 कम्पनियों के शामिल होने का अनुमान है। ।
एशिया एग्री, हार्टि एंड ऑर्गेनिक प्रदर्शनी के नाम हो रहे इस आयोजन का शुभारंभ हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। इस संबंध में लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष बिजय सिंह तोमर, भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राहुल देव ढंड और कंपनी के निदेशक भारत बालियान ने बताया कि प्रदर्शनी में लगभग 150 स्टाल लगाए जा रहे हैं।
बिजय सिंह तोमर ने बताया कि लघु उद्योग भारती छोटे उद्योगों को बढ़ावा देकर प्रदेश में युवाओं को स्वरोजगार देकर पलायन रोकने का प्रयास तो कर ही रही है। साथ ही विकसित भारत के लक्ष्य को पाने में सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा स्वरोजगार कर नौकरी देने वाले बनें। कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कई युवा लघु उद्योग भारती से जुड़कर अपना रोजगार शुरू कर चुके हैं।
राहुल देव ढंड ने कहा कि उनका प्रकोष्ठ उद्यमियों और सरकार के बीच पुल का काम कर रहा है जिससे उद्यमियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाकर उनका समाधान किया जा सके। सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर प्रदेश के युवा स्वरोजगार करते हुए अपना उद्यम स्थापित करें। सरकार इसके लिए कई तरह की सब्सिडी भी देर रही है। युवाओं को उद्यमों से जोड़कर उनकी और प्रदेश की आर्थिकी मजबूत की जा सके, इसके इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिसका युवा लाभ उठाएं।
कंपनी के निदेशक भारत बालियान ने बताया कि प्रदर्शनी में देश के कई अलग राज्यों से जैविक और आयुर्वेद उत्पाद बनाने वाली कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं। प्रदर्शनी में जीवन में जैविक उत्पादों की महत्ता विषय पर सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे। प्रदर्शनी में कृषि, बागवानी से संबंधित जानकारी के साथ साथ सरकारी विभागों द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें उत्तराखंड में निवेशकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। आयोजन के समापन पर छह अक्तूबर को मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में राज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष विनय रोहिल्ला शिरकत करेंगे।
ये कम्पनियां कर रही हैं शिरकत
हिन्द हर्बल एंड ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड, झंडू ग्रुप, सीसीएएफ, उत्तराखंड ऑर्गेनिक कमोडिटी, ओनली एंड सुरेली ऑर्गेनिक, कीवी किसान, पतंजलि ऑर्गेनिक, मीर क्लेन्फ़ेलस लिमिटेड, प्लेनेट हब्स लाइफ साइंस, विराज पसिल्लिवम सम्सरो, एचजी सोलर, सीएसआईआर, सर्वे ऑफ इंडिया, कोयर बोर्ड ऑफ इंडिया, आईसीएआर, एमएसएमई डिपार्टमेंट उत्तराखंड, मिनिस्ट्री ऑफ एमएसएमई, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड, हर्बल एंड रिसर्च डेवलपमेंट मिनिस्ट्री।
इनका सहयोग
लघु उद्योग भारती, भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ, सिडकुल इंटरप्राइजेज वेलफेयर एसोसिएशन, बहादराबाद इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन, पिटबुल मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन, हरिद्वार इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन, एसोसिएशन ऑफ फार्मास्यूटिकल मैन्युफैक्चरर, आरएसएसआईए, बीआईए।

