• पंजाब में आप की सरकार बनने के आसार
  • गोवा में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं

नई दिल्ली। एक्जिट पोल में यूपी और मणिपुर में एक बार फिर कमल की खिलने के पूरे आसार हैं। वहीं उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर है, जबकि गोवा में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना कम नजर आ रही है। वहीं पंजाब में बड़े उलटफेर के संकेत हैं। आइए हम आपको दिखाते हैं कि किस राज्य का एक्जिट पोल क्या है।
उत्तरप्रदेश
चुनाव हुए 403 सीटों पर
बहुमत के लिए 202 सीटों की जरूरत

मणिपुर
कुल सीटें 60
बहुमत 31

उत्तराखंड
कुल सीटें 70
बहुमत 36

पंजाब
कुल सीटें 117
बहुमत 59

गोवा
कुल सीटें 40
बहुमत 21

ये भी जानें
एक्जिट पोल कितने सही होते हैं और कितने गलत, इस पर भी हमने मंथन किया। जिससे आपको कोई असमंजस न रहे। इसके लिए हमने पिछले कुछ एक्जिट पोल का ब्योरा निकाला जो कुछ इस तरह से है।

1. 1999 में हुए चुनाव में ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने NDA की बड़ी जीत दिखाई थी। उन्होंने NDA को 315 से ज्यादा सीटें दी थीं। नतीजों के बाद NDA को 296 सीटें मिली थीं।
2. 2004 में एग्जिट पोल पूरी तरह से फेल साबित हुए। अनुमानों में दावा किया गया था कि कांग्रेस की वापसी नहीं हो रही। सभी ने भाजपा को बहुमत मिलता दिखाया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। NDA को 200 सीट भी नहीं मिल सकीं। इसके बाद कांग्रेस ने सपा और बसपा के साथ मिलकर केंद्र में सरकार बनाई।
3. 2009 में भी एजेंसियों ने UPA को 199 और NDA को 197 सीटें मिलने के कयास लगाए गए थे, लेकिन UPA ने 262 सीटें हासिल की थीं। NDA 159 सीटों पर सिमटकर रह गया था।
4. 2014 में एग्जिट पोल्स ने NDA को बहुमत मिलता दिखाया था। एक एजेंसी ने भाजपा को 291 और NDA को 340 सीटें मिलने का कयास लगाया था। नतीजा, अनुमान के काफी करीब रहा। भाजपा को 282 और NDA को 336 सीटें मिलीं।
5. 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो 10 एग्जिट पोल्स में NDA को दी गई सीटों का औसत 304 था। यानी NDA को दोबारा सत्ता मिलने का अनुमान ठीक था, लेकिन यहां भी सीटों के मामले में अनुमान गड़बड़ हो गए। नतीजों में NDA की बजाय अकेले भाजपा को 303 सीटें मिलीं। NDA के खाते में 351 सीटें आईं।