नई दिल्ली। महाराष्ट्र की तरह से अब गोवा में भी राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। क्योंकि वह कांग्रेस के नौ विधायकों ने बगावत का ऐलान कर दिया है। हालांकि विधायकों को रोकने के लिए रविवार देर को सोनिया गांधी ने मुकुल वासनिक को गोवा पहुंचने को कहा है। उधर बागी विधायकों ने भाजपा में शमिल होने के संकेत दिए हैं। इस बीच खबर ये भी आ रही है कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को गोवा भेजा गया है।

बता दें कि गोवा विधानसभा में कुल 40 सीटें हैं। जिसमें से कांग्रेस के पास 11 और भाजपा के पास 20 विधायक हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी के 2, निर्दलीय 3 विधायक हैं। दरअसल विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था, लेकिन भाजपा ने निर्दलीय विधायकों के सहयोग से सरकार बना ली थी।

उधर, बगावत की आशंका को देखते हुए पार्टी ने सभी विधायकों की रविवार शाम करीब 7 बजे इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी। इसमें केवल पार्टी के पदाधिकारी गिरीश चोडनकर, दिनेश राव और अमित पाटकर ही पहुंचे थे। विधायक दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो,​​​​​​ एलेक्सियो सेक्विरा, केदार नाइक, राजेश फलदेसाई, कार्लोस अल्वारेस, एल्टन डकोस्टा और यूरी अलेमो बैठक में नहीं आएं।