नई दिल्ली। यश की केजीएफ चैप्टर 2 की रिकार्डतोड़ कमाई ने हिंदी सिनेमा वालों के होश उड़ा दिए हैं। इधर कुछ दिनों से हिंदी मे डब साउथ की फिल्मों ने जिस तरह से अपने पैर पसारे हैं। उससे हिंदी सिनेमा के कलाकारों के लिए खतरे की घंटी बजने लगी है। केजीएफ 2 ने इक्कीसवें दिन भी 10 करोड़ की कमाई करके हिंदी की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। 22 दिनों में इस फिल्म ने सभी प्रारूपों में अब तक कुल 1110 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।
केजीएफ चेप्टर 2 (KGF Chapter 2) फिल्म लगातार अपनी शानदार कमाई को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है । देश ही नहीं विदेश से भी फिल्म को लेकर शानदार रिस्पांस मिल रहा है । यश के अंदाज और एक्शन को देखने के लिए लोगों में क्रेज साफ दिखाई दे रहा है। फिल्म को रिलीज हुए अभी 22 दिन हो चुके हैं और अभी भी सिनेमाघरों में रॉकी का जादू कायम है। बता दें की हिंदी में केजीएफ 2 अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म की लिस्ट में आ गई है। केजीएफ 2 को दूसरा स्थान मिला है।
22 वें दिन की कमाई की बात करें तो अनुमान के मुताबिक फिल्म ने अभी 8 से 9 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है । वहीं दुनिया भर में फिल्म 1110 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। बता दें की केजीएफ में यश के साथ ही रवीना टंडन और संजय दत्त नजर आए हैं। सभी कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 14 अप्रैल को कन्नड़, तमिल, तेलुगू, हिंदी और मलयालम भाषा में रिलीज की गई है। वहीं फिल्म को लेकर उम्मीद जताई जा रही है की फिल्म सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ देगी। वहीं सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं हो रही हैं की KGF का तीसरा पार्ट भी जल्द बन सकती है।

