आईपीएल के अगले सीजन से लखनऊ की टीम भी खेलेगी, चमकेगा यूपी का नाम

नई दिल्ली। आईपीएल के अगले सीजन से 10 टीमें खेलेंगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को दो नई फ्रेंचाइजी का एलान किया। ये फ्रेंचाइजी होंगी- अहमदाबाद और लखनऊ।

आईपीएल 2021 में आठ टीमें खेली थीं। दो नई टीमों के आने से अब टूर्नामेंट के फॉर्मेट में बदलाव हो सकते हैं। साथ ही खिलाड़ियों और मैचों की संख्या भी बढ़ जाएगी। साथ ही दो नई टीमें आने से अगले सीजन से बीसीसीआई की कमाई भी बढ़ जाएगी। 

अब अगले साल से आईपीएल में 10 टीमें खेलती दिखेंगी। गोयनका ग्रुप ने लखनऊ फ्रेंचाइजी 7090 करोड़ रुपये और सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी 5625 करोड़ रुपये में खरीदी है। गोयनका ग्रुप इससे पहले भी आईपीएल का हिस्सा रह चुका है। उन्होंने 2016 और 2017 में राइजिंग सुपर जाएंट्स फ्रेंचाइजी खरीदी थी।

advertisement at ghamasaana