अब किशोरों के लिए चलेगा कोरोना टीकाकरण अभियान, एक करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर

hmpv

नई दिल्ली। भारत में किशोरों के लिए कोरोना टीकाकरण अभियान जल्द शुरू होगा। केंद्र सरकार ने जायडस कैडिला के जायकोव-डी वैक्सीन को इस महीने टीकाकरण में शामिल करने का फैसला किया है। अहमदाबाद स्थित कंपनी से तीन खुराक वाले टीके की एक करोड़ खुराक खरीदने का ऑर्डर दिया गया है।

जायकोव-डी पहला टीका है, जिसे भारत के औषधि नियामक ने 12 या उससे अधिक उम्र के लोगों को लगाने की अनुमति दी है। प्रत्येक टीके की कीमत करीब 358 रुपये होगी कीमत में डिस्पोजेबल जेट भी शामिल है। हालांकि, इसमें कर शामिल नहीं है। टीके की तीनों खुराक 28 दिन के अंदर दी जाएगी।

एक अधिकारी के अनुसार, उत्पादन क्षमता कम होने के कारण शुरुआत में इसे केवल वयस्कों को दिया जाएगा। औषधि नियामक ने 20 अगस्त को टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी थी।

advertisement at ghamasaana