लखीमपुर घटना पर विपक्ष सक्रिय, प्रियंका गांधी गिरफ्तार, अखिलेश हिरासत में

  • सभी जिलों में भाकियू ने बुलाई पंचायत
  • जयंत चौधरी लखीमपुर के लिए निकले, पुलिस रख रही नजर
  • शिवपाल पुलिस को चकमा देकर लखीमपुर के लिए निकले
  • गोंडा में सपा नेताओं पर पहरा
  • लखीमपुर में सभी रास्ते सील, धारा 144 लगाया गया

लखीमपुर खीरी । घटना को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है। किसानों से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को सीतापुर पुलिस ने हरगांव में सोमवार सुबह 4 बजे गिरफ्तार कर लिया।

इसके अलावा समाजवादी पार्टी ;के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखीमपुर जाने से रोक दिया गया। इसके विरोध में अखिलेश यादव अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। इसके कुछ देर बाद ही अखिलेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान सपा के समर्थकों और पुलिस के बीच नोकझोंक और धक्कामुक्की भी हुई।

इसके बाद गौतमपल्ली थाने के पास कुछ अराजक तत्वों ने एक पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया। वहीं घटना के विरोध में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर किसानों की पंचायत बुलाई गई है। हालात को देखते हुए हर जगह पुलिस बल को एलर्ट कर दिया गया है। वहीं लखीमपुर की सीमा सील कर वहां धारा 144 लगा दी गई है।
.
.रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को दिल्ली से लखीमपुर खीरी जाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए दौड़ भाग शुरू कर दी। वहीं .गोंडा में पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जबकि सपा नेता सूरज सिंह पर भी नजर रखी जा रही है। खबर ये भी है कि पुलिस बल को चकमा देकर शिवपाल यादव लखीमपुर के लिए निकल गए हैं।

ये भी पढ़ें – लखीमपुर प्रकरण – मंत्री के बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

advertisement at ghamasaana