मेरठ। जिले में लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है। इसलिए जिला प्रशासन ने दीपावली पर आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं पुलिस ने गुड़मंडी में छापेमारी कर एक व्यापारी के यहां स्टॉक में रखे हजारों रुपये के पटाखे पकड़ लिए। इनको पुलिस थाने ले आई।
पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना पुलिस को सूचना मिली की कस्बे की गुड़मंडी में एक व्यापारी द्वारा दुकान के सामान की आड़ में आतिशबाजी का सामान बेचा जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान के अंदर तलाशी ली। व्यापारी पहले सामान होने से इंकार करता रहा बाद में पटाखे बरामद होने के बाद व्यापारी के होश उड़ गए। उसने इसे अपना होने से इंकार कर दिया। पुलिस पकड़े गए पटाखे लेकर थाने ले आए और मामले की जानकारी अधिकारियों को देते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कस्बा चौकी प्रभारी उपेन्द्र राणा ने बातया कि पकड़े गए सामान की लिस्ट तैयार कर ली गई है। जिसके यहां से पटाखे बरामद हुए हैं उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

