नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने शैक्षणिक सत्र 2021 ने 22 के जुलाई सत्र में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी है।

विद्यार्थियों को यह सुविधा ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड के तहत मिल रही है। इससे पहले छात्र 23 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते थे। इग्नू प्रशासन के मुताबिक, छात्रों की मांग पर जुलाई सत्र में ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि बढ़ाई गई है। स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए छात्र ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र

https://ignouadmission.samarth.edu.in पर भरना होगा। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी ssc@ignou.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय के कार्यालय के समय में 011-29572513, 29572514 पर काल कर सकते हैं।