नोएडा। इंदिरा गांधी कला केंद्र 31 अक्टूबर नोएडा में राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के अधिवेशन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अधिवेशन में महासंघ द्वारा किए गए कार्यों की एक स्मारिका का विमोचन किया गया।
राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक, मुख्य चुनाव अधिकारी व सहायक चुनाव अधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार प्रजापति, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव राजवीर सिंह प्रजापति, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष करण सिंह प्रजापति के निर्वाचन की घोषणा की। राष्ट्रीय संयोजक शिवनाथ सिंह प्रजापति, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष एडवोकेट रजनीकांता प्रजापति और नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। इस दौरान नव निर्वाचित कार्यकारिणी को मुख्य संरक्षक ने शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में लगभग 15 प्रदेशों के प्रमुख पदाधिकारी, सैकड़ों की संख्या में संरक्षक आजीवन सदस्य और प्रजापति बंधु ने भागीदारी सुनिश्चित की। सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


