तमिल फिल्म वलिमै ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया ओपनिंग का जबरदस्त रिकॉर्ड

नई दिल्ली। सिनेमाघरों में पहुंची तमिल फिल्म वलिमै ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया है। अगर ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो फिल्म ने तमिलनाडु में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग ली है। ओपनिंग डे की रेस में अजीत ने विजय और रजनीकांत जैसे सितारों को भी पीछे छोड़ दिया है। वलिमै में अजीत कुमार के साथ हुमा कुरैशी मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। इसके निर्माता बोनी कपूर हैं। फिल्म को लेकर फैंस के साथ ट्रेड में भी काफी उत्साह है।

तमिल फिल्मों के एक्सपर्ट मनोबाला विजयबालन के मुताबिक वलिमै ने तमिलनाडु क्षेत्र में 36 करोड़ के आसपास ग्रॉस कलेक्शन पहले दिन किया है। यह रजनीकांत की फिल्म अन्नाटे और 2.0 से भी अधिक है, जिन्होंने क्रमश: 34.92 करोड़ और 33.58 करोड़ की ओपनिंग ली थी। ट्रेड जानकारों के अनुसार, तमिलनाडु के अधिकतर शहरों से कमाई के पुराने रिकॉर्ड तोड़ने की सूचना आ रही है।

advertisement at ghamasaana