नई दिल्ली। चंडीगढ़ में एक महिला राजनियक के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ब्रिटिश उपउच्चायोग में नियुक्त एक महिला राजनयिक ने आरोप लगाया है कि बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनके साथ छेड़खानी की है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि 60 वर्षीय राजनयिक बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सेक्टर-9 स्थित अपने मकान से पैदल सेक्टर-10 में स्थित चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन जा रही थीं उसी दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति उनके पास आया और उन्हें पीछे से गलत तरीके से छुआ।
     
राजनयिक ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह चिल्लाईं और बदमाश के पीछे भागीं, लेकिन वह बाइक से फरार हो गया। शिकायत मिलने पर चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-3 थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 354-ए (छोड़खानी) के तहत एक मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।

पीड़ित ब्रिटिश राजयनिक ने कहा, “मैं पैदल ही सेक्टर 9 स्थित अपने घर से सुबह 5.34 पर निकली, मैं टहलते हुए चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन की ओर जा रही थी। महिला ने कहा कि माउंट व्यू होटल से पहले वह बाईं ओर मुड़ी ही थी और रिहायशी घरों से होते हुए निकल ही रही थी कि एक मोटरसाइकिल मेरे पीछे से आया। ड्राइवर ने जोर अपने हाथ से या किसी और चीज से से मुझे पीछे मारा, मैं उस पर चिल्लाई और उसके पीछे दौड़ी, लेकिन वो बिना रुके भाग गया।” फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर आरोपियों की तलाश कर रही है।