इस बार कपड़े नहीं घड़ियों से बनी स्कर्ट पहनकर उर्फी जावेद ने ढाया कहर

skirt made of watches

उर्फी जावेद अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। खासकर ड्रेस में प्रयोग को लेकर जो पहला नाम सामने आता है वह उर्फी जावेद का ही है। क्योंकि उर्फी के अलावा और किसी में भी इतने प्रयोग की हिम्मत नहीं है। उर्फी में अपने ड्रेस को लेकर अब तक कई प्रयोग किए हैं। कभी जंजीर, कभी फूलों तो कभी पॉलिथीन की ड्रेस को लेकर उर्फी हमेशा चर्चाओं में रही है, लेकिन इस बार तो उर्फी ने घड़ियों से बनी स्कर्ट पहनकर तहलका ही मचा दिया।

अभी तक लोग यही जानते थे कि घड़ियां कलाई में ही पहनी जाती हैं, लेकिन उर्फी ने इस धारणा को भी बदल दिया। उर्फी ने हाथ की घड़ियों से बनी स्कर्ट पहनकर अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया। इस घड़ी वाली स्कर्ट के साथ उर्फी ने बेबी पिंक टॉप पहन रखे हैं और बाल खुले रखे है। मेकअप को बहुत युथफुल टच दिया है। उर्फी के इस लुक की भी बेहद तारीफ हुई।

उर्फी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो कुछ भी कर सकती हैं। उर्फी की स्टाइलिस्ट गीता जैसवाल ने इस वीडियो को अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट किया है। वीडियो में गीता एक एक घड़ी को अपने हाथों से धागे की मदद से बांधती दिख रही हैं। इस स्कर्ट को बाकायदा उर्फी की कमर के हिसाब से नाप कर बनाया गया है। एक.एक घड़ी में गीता ने धागा डालकर उसे दूसरी घड़ी से बांधा और फिर नाप कर पूरी स्कर्ट तैयारी की है।

advertisement at ghamasaana