लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सोमवार को दूसरे चरण का मतदान सकुशल संपन्न हो गया। दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 सीटों पर मतदान हुआ। इसमें कुल 62.82 प्रतिशत मतदान हुए हैं, जो विछले विधानसभा चुनाव से करीब 3 प्रतिशत कम है। इस चरण में कुल 586 प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर थी। जिन नौ जिलों में दूसरे चरण का मतदान कराया गया उनका शाम छह बजे तक का वोटिंग प्रतिशत निम्न है।
सहारनपुर 70.01%
बिजनौर 65.01%
मुरादाबाद 66.8 %
बरेली 57.88%
रामपुर 63.97 %
अमरोहा 66.15%
संभल 56.93%
बदांयू 55.91%
शाहजहांपुर 60.44%
