सूर्या स्टारर मूवी जय भीम अमेज़न प्राइम पर होगी रिलीज, 2 नवंबर को होगा प्रीमियर

नई दिल्ली। अमेजन प्राइम वीडियो ने इंडिया और 240 देशों में कोर्ट रूम ड्रामा वेब सीरीज “जय भीम” (Jai Bhim) की रिलीज की घोषणा कर दी है।

इस सीरीज को पूरी दुनिया में अमेज़न प्राइम वीडियो के यूज़र्स तक पहुंचाया जाएगा। यह वेब सीरीज 2 नवंबर को रिलीज की जाएगी। इस सीरीज की कहानी टीजे ज्ञानवेल ने लिखी है और निर्देशित भी किया है। इसी के साथ-साथ 2डी एंटरटेनमेंट के बैनर तले सूर्या और ज्योतिका ने इस ड्रामा वेब सीरीज को निर्मित किया है।इस मोस्ट अवेटेड तमिल फिल्म में सूर्या नेवकील की कहानी को दिखाया गया है। जो आदिवासी समुदायों के हक के लिए लड़ रहे है।

इस फिल्म की टीम में प्रकाश राज, राव रमेश, राजिशा विजयन और लिजो मोल जोस जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं। बता दें कि जय भीम का संगीत शॉन रोल्डन ने दिया है और इसे राजसेकर कर्पूरसुंदरपांडियन द्वारा सह-निर्मित किया गया है।आपको बता दें कि जय भीम 2 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर तेलुगु में भी रिलीज होगी। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चाएं भी ज़ोरो-शोरो से हो रही है। फिल्म की कहानी में रहस्य और नाटक के एक बेहतरीन मिश्रण को दिखाया गया है, जिसमे जय भीम आदिवासी जोड़े सेंगगेनी और राजकन्नू के जीवन में गहराई से उतरते है, लेकिन उस वक्त उन पर दुर्भाग्‍य का पहाड़ टूट जाता है जब राजकन्‍नू गिरफ्तार हो जाते है।अंत में वह बिना किसी सुराग के गायब हो जाते है।

निराशा से बाहर, सेंगगेनी एक वकील चंद्रू की मदद लेता है, जो सच्चाई का पता लगाने और राज्य की निराश्रित आदिवासी महिलाओं को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी लेता है। इस तरह इंसाफ की जंग को लेकर इस फिल्म की कहानी को रचा गया है। अब देखना यह होगा कि ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ होते ही यह फिल्म कितना धमाल मचती है।

advertisement at ghamasaana